
पहले प्रेमिका का कत्ल, फिर उसके 'दोस्त' को मारी गोली, खुदकुशी से पहले सुनाई दिल को झकझोर देने वाली Love Story
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं इलाके में दोहरे हत्याकांड के बाद खुदकुशी की सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका और उसके दोस्त की हत्या की, उसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया, जाने क्यों आज तेरे नाम पे रोना आया; यूं तो हर शाम उम्मीदों में गुजर जाती थी, आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया... मशहूर शायर और गीतकार शकील बदायूंनी द्वारा लिखी गई ये पंक्तियां उन तमाम प्रेमियों पर सटीक बैठती हैं, जिनकी मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाती. इश्क की राह पर तो बहुत चले हैं, लेकिन मंजिल हर किसी को नहीं मिल पाती. कई बार जमाना दुश्मन हो जाता है, तो कई बार प्रेमी या प्रेमिका रास्ते में लगने वाली ठोकर से गिर जाते हैं. कुछ फिसल जाते हैं, तो कुछ बदल जाते हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इदौंर में सामने आया है. यहां अभिषेक और स्नेहा की प्रेम कहानी दिल झकझोर देने वाली है, जिसमें बेवफाई विलन की भूमिका में है, जो एक सुखद प्यार के दुखद अंत की वजह बनती है.
गुरुवार, 2 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे. मध्य प्रदेश के इदौंर शहर के भंवरकुआं थाना इलाके में मौजूद स्वामी नारायण मंदिर में दोपहर को तीन नौजवान दर्शन के लिए पहुंचे थे. जूनी इंदौर की रहने वाली स्टूडेंट स्नेहा जाट अपने कजन दीपक जाट के साथ यहां आई थी, जबकि उसका एक दोस्त अभिषेक यादव यहां दोनों से कुछ बातें करने पहुंचा था. मंदिर में दर्शन करने के बाद तीनों ने वहीं बैठ कर एक दूसरे से देर तक बातें की, लेकिन अचानक ताबड़तोड़ चली गोलियों ने लोगों को सन्नाटे में डाल दिया. किसी के कुछ समझने से पहले ही मौके पर तीन लाशें पड़ी थी.
चश्मदीदों की मानें तो अभिषेक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा, उसके कजन को गोली मारी और फिर भागता हुआ मंदिर से निकल कर पास के अरिहंत कॉलेज में पहुंच गया. वहां पहुंचते ही उसने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा. गार्ड ने उसे प्याऊ का रास्ता भी बताया, लेकिन अचानक उसने पानी पीने का इरादा बदल लिया और खुद को गोली मार कर वहीं ढेर हो गया. इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने अपनी शुरुआती तफ्तीश में इसे 'लव रिजेक्शन' यानी प्यार में ठुकराए जाने का मामला बताया है. इसी आधार पर पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है.
इंदौर पुलिस की मानें तो हमालवर अभिषेक, स्नेहा से प्यार करता था, लेकिन स्नेहा ने इससे इनकार कर दिया था. उसका ये इनकार ही तीन मौतों की वजह बन गया. वैसे तो पुलिस की तफ्तीश अपनी जगह है. लेकिन हमलावर अभिषेक का अपने और स्नेहा के रिलेशनशिप को लेकर जो बातें लिखी हैं, अपने आप में वो काफी कुछ कहती हैं. अभिषेक ने अपने इश्क की दास्तान में उन हर बातों को जिक्र किया है, जो उसके साथ हुई हैं. कैसे प्यार हुआ, कैसे प्यार परवान चढ़ा और कैसे उनका इश्क खूनी अंजाम तक पहुंचा. सब कुछ मतलब सब कुछ, उसने पूरी कहानी कह डाली है.
अभिषेक और स्नेहा की दिल झकझोर देने वाली दास्तान...

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




