
पहले परमाणु तकनीक बेचता रहा है पाकिस्तान, इस बार एटम बम बेचेगा?: दिन भर, 23 जनवरी
AajTak
पाकिस्तान अपनी माली हालत सुधारने के लिए क्या न्यूक्लियर हथियारों का सौदा कर सकता है और ये कितना आसान है? उत्तर प्रदेश में मनरेगा फ़ंड को लेकर क्या धांधली सामने आई है, जोशीमठ की त्रासदी का बद्रीनाथ की यात्रा पर क्या असर पड़ेगा और इंडियन नेवी में शामिल हुए पनडुब्बी वागीर की ख़ासियतें क्या हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान का हाल दिन-बदिन ख़राब होता जा रहा है. पाकिस्तान के लोगों को अनाज के लाले पड़े हुए हैं. आलम कुछ ऐसा है कि गरीबों को दो वक़्त की रोटी भी ठीक से मोहताज नहीं हो रही है. आटा, चावल, सब्जी समेत कई तरह के जरूरी घरेलू सामान के दाम आसमान छू रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आये हैं, जिसमें लोग खाने-पीने के सामान के लिए आपस में मारा-मारी कर रहे हैं. माली हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि आज भी कराची के कई इलाक़े अँधेरे में डूब गए.
आज की तारीख़ में पाकिस्तान पर दुनिया का क़र्ज़ 100 अरब डॉलर के आसपास है और उसके पास विदेशी मुद्रा का भंडार सिर्फ 4.3 अरब डॉलर बचा है, जो नौ सालों में सबसे निचले स्तर पर है. इतने में पाकिस्तान अपने एक महीने का इम्पोर्ट बिल भी नहीं भर सकता है. इस बीच एक ख़बर सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि अपनी डांवाडोल इकोनॉमी को बचाने के लिए पाकिस्तान अपने परमाणु बम बेच सकता है. ये शिगूफ़ा कहाँ से निकला और इसमें कितना दम है, क्या न्यूक्लियर एसेट्स का सौदा इतना आसान है और पाकिस्तान के लिए अब आगे रास्ता क्या है?
मनरेगा - महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी क़ानून - 2005 में अस्तित्व में आया. एक ऐसा कानून जिसमें हर ग्रामीण परिवार के सभी वयस्कों को एक न्यूनतम मज़दूरी पर 100 दिनों का रोज़गार देने की बात कही गई है. तब से ये योजना गाँव-जवार में रोज़ी-रोटी ढूँढ़ने वालों के लिए एक तरह से संजीवनी बनकर उभरी. मनरेगा को कभी 'कांग्रेस की नाकामियों का स्मारक' बताने वाली बीजेपी ने भी इसे जारी रखा.
आपको याद होगा कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में हुए रिवर्स माइग्रेशन ने बेरोजगारी का व्यापक संकट खड़ा कर दिया था और इस दौरान मनरेगा योजना ही मज़दूरों की लाइफ़लाइन बनी. लेकिन हर सरकारी योजना की तरह ये भी गड़बड़ी और गबन से रहित नहीं है. अब उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू करने में बड़ी अनियमितता सामने आई है. किस तरह की गड़बड़ी देखने को मिली है और कौन से ज़िले हैं जहाँ सबसे ज़्यादा मामले सामने आए हैं, सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
उत्तराखंड के जोशीमठ में आयी त्रासदी ने कई तरह के संकट खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग तो इसकी मार झेल ही रहे हैं, अब बद्रीनाथ की यात्रा करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को भी परेशानी होने वाली है. जोशीमठ को बद्रीनाथ का द्वार कहा जाता है और यहाँ हजारों तीर्थयात्री आते हैं. आवागमन के लिए भारी संख्या में गाड़ियों का इस्तेमाल भी होता है. लेकिन अब जोशीमठ में कई स्थानों को डेंजर ज़ोन में रखे जाने पर बद्रीनाथ तक के जाने वाले रास्ते इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



