
पहले न्यूक्लियर फोर्स के चीफ की हत्या, फिर ड्रोन अटैक से दिला दी 9/11 की याद! पुतिन को चोट पर चोट दे रहा यूक्रेन
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 19 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा था कि वह अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में यूक्रेन युद्ध पर समझौता करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चर्चा के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं होगी, लेकिन किसी भी तरह के समझौते में वैध यूक्रेनी अधिकारियों को शामिल किया जाना चाहिए.
व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी, 2022 को जब यूक्रेन में रूसी सेना के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान किया होगा तो नहीं सोचा होगा कि साढ़े 3 करोड़ की आबादी वाले देश को हराना उनके लिए इतनी बड़ी चुनौती होगी. दो महीने बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे. लेकिन रूस अब भी यूक्रेन को हरा नहीं सका है. इसके उलट वलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व में यूक्रेन, पुतिन और उनके देश को आए दिन नए-नए जख्म दे रहा है, चोट पर चोट किए जा रहा है. ताजा मामला कजान शहर का है, जहां यूक्रेन ने 9/11 की तरह रिहायशी इमारतों पर किलर ड्रोन से कम से कम आठ अटैक किए, जिसने रूस के एयर डिफेंस सिस्टम की कलई खोल दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले कामिकेज ड्रोन (Kamikaze Drone) का इस्तेमाल करके किए गए. हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें ड्रोन को एक आवासीय इमारत से टकराते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद जोरदार विस्फोट होता है और आग की लपटें उठती हैं. रूसी एविएशन सेक्टर की निगरानी करने वाली संस्था 'रोसावियात्सिया' (Rosaviatsia) ने कहा कि हमले के बाद कजान एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और इजेव्स्क एयरपोर्ट पर भी सेवाएं निलंबित कर दी गईं. कजान में ये ड्रोन अटैक रूस द्वारा शुक्रवार रात कीव और यूक्रेन के कई शहरों पर किए गए हमलों के बाद हुए हैं. रूस ने कथित तौर पर यूक्रेनी शहरों पर 60 ड्रोन और 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और कीव में आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया. रूसी हमले में एक यूक्रेनी नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन का साथ तनाव के बीच पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, क्या रुक जाएगा युद्ध?
दो महीने में रूस के 4 प्रमुख अधिकारियों की हत्या कुछ दिन पहले रूस की राजधानी मॉस्को में क्रेमलिन पैलेस (रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास) से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर एक हाई प्रोफाइल शख्स की हत्या ने पुतिन प्रशासन को हैरान कर दिया था. यह शख्स था, रूस के न्यूक्लियर फोर्स का चीफ इगोर किरिलोव. इस हत्या के संबंध में उज्बेकिस्तान के एक युवक को डिटेन किया गया है, जिसने कबूल किया है कि उसने यूक्रेन की सीक्रेट सर्विस के इशारे पर इगोर के घर के बाहर स्कूटर में बम प्लांट करके उनकी हत्या को अंजाम दिया था. उसने पूछताछ में बताया कि वह यूक्रेन की इंटेलिजेंस सर्विस के असाइनमेंट को पूरा करने मॉस्को आया था. उसने यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा और उसमें बम प्लांट करके, किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर पार्क कर दिया गया.
इगोर किरिलोव अपने अपार्टमेंट से जैसे ही बाहर निकले, तभी घर के बाहर पार्क स्कूटर में ब्लास्ट हुआ. इस घटना में इगोर किरिलोव के साथ-साथ उनके असिस्टेंट की भी मौत हो गई थी. इस विस्फोट के लिए 300 ग्राम टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था. इगोर किरिलोव से पहले भी यूक्रेन, रूस के तीन प्रमुख सैन्य अधिकारियों को मौत के घाट उतार चुका है. रूस की धरती पर पिछले दो महीने में चार हत्याएं हुई हैं. इन हत्याओं का सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध यूक्रेन से रहा है. इस साल अक्टूबर में रूस की 52वीं हैवी बॉम्बर रेजिमेंट के पायलट दिमित्री गोलेनकोव की रूस के ब्रांस्क में हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इसका कनेक्शन भी यूक्रेन से ही जोड़ा गया था.
यह भी पढ़ें: 'युद्ध को लेकर बिना शर्त बातचीत को तैयार', पुतिन का बड़ा बयान

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








