
पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर 'गद्दार' वाला कमेंट, अब संविधान की कॉपी दिखाकर बोले कुणाल कामरा- यही एक मात्र रास्ता है!
AajTak
कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने शो में बॉलीवुड की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गीत पर पैरोडी बनाया है. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए हैं. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को नागवार गुजरी है. शिवसेना नेताओं ने कामरा से कहा है कि वे तत्काल माफी मांगें.
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर अपनी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर चार शब्दों का एक छोटा सा पोस्ट कर डाला है और लिखा है- 'The only way forward…'. यानी कि यही एक मात्र रास्ता है. कुणाल कामरा ने इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर डाली है. इसमें वे भारत के संविधान की एक छोटी सी कॉपी हाथ में लेकर दिखाते हुए दिख रहे हैं. लाल रंग के संविधान की ये छोटी सी कॉपी पिछले दिनों काफी चर्चा में रही है.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कुछ महीने पहले संविधान की इसी तरह की कॉपी संसद से लेकर सड़क तक दिखाते थे और सत्ता पक्ष के खिलाफ संविधान बचाओं की मुहिम छेड़े हुए थे.
कुणाल कामरा के वीडियो के बाद उनका ये पोस्ट भी वायरल हो रहा है और इसे अबतक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
बता दें कि अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा के एक वीडियो पर भयानक बवाल हो गया है. ये वीडियो उनके एक शो का है. इस वीडियो को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर भी डाला है.
The only way forward… pic.twitter.com/nfVFZz7MtY
कुणाल कामरा अपने शो में बॉलीवुड की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गीत पर पैरोडी बनाया है. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए हैं. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को नागवार गुजरी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












