
पहले ट्रंप ने क्यों किया भारत-US ट्रेड डील का ऐलान? विपक्ष के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब
AajTak
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मंगलवार को सरकार ने विस्तृत बयान जारी किया. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने डील को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही दोनों देश इस पर साझा बयान जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि टैरिफ ट्रंप की ओर से लगाया गया था कि इसलिए उसके हटने की घोषणा भी ट्रंप की ओर से की गई.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मंगलवार को सरकार ने विस्तृत बयान जारी किया. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने डील को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही दोनों देश इस पर साझा बयान जारी करेंगे. ट्रंप की ओर से डील के ऐलान को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि चूंकि टैरिफ ट्रंप की ओर से लगाया गया था कि इसलिए उसके हटने की घोषणा भी ट्रंप की ओर से ही की गई.
पीयूष गोयल ने कहा, 'आज हर भारतवासी देशभर में पीएम मोदी का साधुवाद कर रहा है. उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत बढ़िया ट्रेड डील की, जिसका देशवासियों को कई महीनों से इंतजार था. यह समझौता देशहित और जनहित को सामने रखते हुए किया गया है. यह ट्रेड डील भारत के भविष्य में चार चांद लगाने वाली है. कल रात पीएम मोदी के नेतृत्व में इसे अंतिम रूप दिया गया. मैं 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं.'
उन्होंने कहा, 'यह डील भारत की अर्थव्यवस्था को, भारत के 140 करोड़ नागरिकों को, हर गरीब, किसान, मछुआरे, गांव में रहने वाले युवा, महिलाओं सभी के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाली है. हम इस बारे में संसद में बोलना चाहते थे लेकिन हमने वो भद्दा दृश्य देखा. जिस प्रकार से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने आज सदन में जो भद्दा व्यवहार किया, मैं राहुल गांधी और विपक्ष की घोर निंदा करता हूं. इसी वजह से हम संसद के बजाय आज आपको यहां जानकारी दे रहे हैं.'
पीयूष गोयल ने कहा, 'पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ अपनी मित्रता के आधार पर जो ट्रेड डील की है वो हमारे सभी पड़ोसी देशों में सबसे बढ़िया है. यह देशवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभ संकेत है. महीनों से हमारी टीम अमेरिका के अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रही थी. कई सारे जटिल विषय थे. कई सारी समस्याएं थीं. भारत के ऊपर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा हुआ था. उद्योग जगत को, किसानों को सभी को तकलीफ हो रही थी. विपक्ष के नेता भी पूछ रहे थे कि कब होगी डील. पीएम मोदी ने कल ऐसी डील की जो हम कई महीनों से नहीं कर पा रहे थे. उनकी ट्रंप से मित्रता के चलते ही भारत को यह डील मिली है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











