
'पहले जान बचाओ...ऑफिस तो फिर बनेंगे', घबराई PAK आर्मी... भारत की इस स्ट्रेटजी से टूटा दुश्मन का मनोबल
AajTak
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तान का मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से तबाह हो चुका है. सेना के अधिकारियों ने बताया है कि पाकिस्तान को दोबारा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में एक साल का वक्त लग सकता है.
भारत के साथ लड़ाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना की चिनार कोर ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लीपा घाटी में मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. सैन्य अधिकारियों का अनुमान है कि बर्बाद हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने में 8-12 महीने लगेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पहले गांव तंगधार में एलओसी के पास से पीओके में बर्बाद हुए मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा जा सकता है. 6-7 मई की दरमियानी रात शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पीओके में पाकिस्तानी सेना के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था.
भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने कम से कम तीन चौकियों, एक गोला-बारूद डिपो, ईंधन भंडार करने की फैसिलिटी, तोपखाना और अन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. हमारी जवाबी कार्रवाई इतनी विनाशकारी थी कि पाकिस्तान को ये इंफ्रास्ट्रक्चर दोबारा बनाने में कम से कम 8-12 महीने लगेंगे या फिर शायद इससे भी ज्यादा समय लग जाए.'
'हमारा मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बरकरार, दुश्मन का हो गया सफाया'
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमलों सहित भारी मात्रा में हथियारों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई नुकसान पहुंचाने में सफल रही.
उन्होंने कहा, 'हमारे स्वदेशी रूप से विकसित आकाशदीप रडार सिस्टम ने शानदार प्रदर्शन किया. हमारी वायु रक्षा तोपों ने उनके हवाई हमलों को बेअसर कर दिया. हमारा सैन्य बुनियादी ढांचा बरकरार है, जबकि दुश्मन का सफाया हो गया है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











