
पहले करता था मदद, फिर ले लेता था जान, 'बिकिनी किलर' शोभराज की कहानी
AajTak
बिकिनी किलर और द सर्पेंट के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज एक बार फिर सुर्खियों में है. चार्ल्स पर नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री तो लॉन्च हो ही चुकी है, इसके अलावा वह नेपाल की जेल में बैठे-बैठे मीडिया को इंटरव्यू दे चुका है जिससे नेपाली प्रशासन सकते में है. अपने चार्म और अंदाज के चलते चार्ल्स अपराध की दुनिया में किवंदिती बन चुका है.
बिकिनी किलर और द सर्पेंट के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चार्ल्स पर नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री तो लॉन्च हो ही चुकी है, इसके अलावा वह नेपाल की जेल में बैठे-बैठे मीडिया को इंटरव्यू दे चुका है जिससे नेपाली प्रशासन सकते में है. अपने चार्म और अंदाज के चलते चार्ल्स अपराध की दुनिया में किवंदिती बन चुका है. चार्ल्स शोभराज का जन्म वियतनाम के साइगॉन में 6 अप्रैल 1944 को हुआ था. उस वक्त साइगॉन पर जापान का कब्जा था. चार्ल्स के पिता ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था. चार्ल्स के दिमाग पर इसका नकारात्मक असर पड़ा और उनका बचपन तकलीफों से भरा था. शोभराज की मां विएतनाम से थी और पिता एक सिंधी हिंदुस्तानी. चार्ल्स के मां-बाप ने शादी नहीं की थी. चार्ल्स की मां विएतनाम में तैनात फ्रांस के एक फौजी लेफ्टिनेंट से मिली. फौजी ने उन दोनों को अपनाया और इस तरह चार्ल्स को फ्रांस की नागरिकता मिली.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











