
पहले अमेरिका को भरोसे में लिया, फिर लगाया भारत पर आरोप? खालिस्तानियों के समर्थन में आया कनाडा
AajTak
कनाडा ने ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संभावित रूप से भारतीय एजेंट के शामिल होने का आरोप लगाकर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है. हालांकि, यह आरोप ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और खुद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए. कनाडा का कहना है कि उसने इस खुफिया जानकारी पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 'बहुत करीब से' काम किया है.
खालिस्तानी समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड का मामला गरमा गया है. कनाडा ने भारत की संभावित भूमिका होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया है. इस बीच, खबर है कि कनाडा ने इस खुफिया जानकारी पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 'बहुत निकटता से' काम किया कि निज्जर की हत्या में संभावित रूप से भारतीय एजेंट शामिल थे. कनाडा ने कहा, हम अमेरिका के साथ बहुत करीब से काम कर रहे हैं. यानी कनाडा ने पहले अमेरिकी अफसरों को भरोसे में लिया और फिर सार्वजनिक रूप से भारत पर आरोप जड़कर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी.
इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, वे कनाडा की जांच का समर्थन करते हैं. विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम इस बारे में अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में हैं. हम आरोपों को लेकर काफी चिंतित हैं. हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि एक पूर्ण और खुली जांच हो और हम भारत सरकार से उस जांच में सहयोग करने का आग्रह करेंगे. वहीं, कनाडा के कंजर्वेटिव विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे समेत कुछ लोगों ने ट्रूडो सरकार के पास मौजूद सबूत दिखाने की मांग की है.
'कनाडा के पास सबूत हैं, उचित समय पर दिखाएंगे'
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा, जून में 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या मामले में घरेलू खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं. इसमें नई दिल्ली के एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय आरोपों पर सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है. सूत्र ने बताया, 'हम अमेरिका के साथ बहुत करीब से काम कर रहे हैं, जिसमें कल (मंगलवार) हुआ सार्वजनिक खुलासा भी शामिल है.' कनाडा के पास सबूत हैं और उचित समय पर साझा किए जाएंगे. हालांकि, उन्होंने सूचना की संवेदनशीलता के कारण नाम नहीं बताया.
भारत ने ट्रूडो के बयान को बताया बेतुका
इससे पहले ट्रूडो ने कहा, इस मामले के अंतरराष्ट्रीय कानून में दूरगामी परिणाम होंगे. उन्होंने भारत सरकार से मामले को गंभीरता से लेने और कनाडा को मामले की पूरी जांच में मदद करने का आग्रह किया. भारत ने तुरंत ट्रूडो के दावे को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया और नई दिल्ली में एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया. बता दें कि सोमवार को कनाडा ने भारत के शीर्ष खुफिया अधिकारी को निष्कासित किया है.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








