
'पहले अपने अल्पसंख्यकों को...', चिन्मय दास को लेकर भारत की प्रतिक्रिया पर भड़के बांग्लादेश के नेता नाहिद इस्लाम
AajTak
बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर तनाव बढ़ा हुआ है. भारत ने भी दास की गिरफ्तारी पर एक बयान जारी कर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जताई थी. भारत के बयान पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सलाहकार नाहिद इस्लाम ने आपत्ति जताई है.
बांग्लादेश के हिंदू पुजारी और इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है. सोमवार को चिन्मय दास को देशद्रोह के आरोप में ढाका एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है. भारत ने भी दास की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी और बांग्लादेश से मांग की थी कि हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. भारत की इस प्रतिक्रिया पर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई थी और अब अंतरिम सरकार में सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने भी भारत की प्रतिक्रिया को 'अनुचित हस्तक्षेप' करार दिया है.
नाहिद इस्लाम बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे जिसने शेख हसीना की सरकार गिरा दी. शेख हसीना की आवामी लीग की सरकार गिरने के बाद प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ जिसमें नाहिद को भी सलाहकार रखा गया है.
नाहिद ने चिन्मय दास की गिरफ्तारी को लेकर कहा, 'हमारा मानना है कि इस तरह के बयान अनुचित हस्तक्षेप हैं. ऐसा लगता है जैसे भारत माहौल को और बिगाड़ना चाहता है. भारत को अपने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.'
उन्होंने आगे कहा, 'हम भारत को जिम्मेदारी से काम करने और आवामी लीग के झूठे प्रोपेगैंडा पर ध्यान न देने का आग्रह करते हैं.'
भारत ने क्या कहा कि भड़क गया है बांग्लादेश
चिन्मय दास की गिरफ्तारी के अगले ही दिन भारत ने एक बयान जारी कर उनकी गिरफ्तारी पर चिंता जताई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











