
पहले अकल्पनीय नतीजों की चेतावनी, फिर फायर की 10 बैलेस्टिक मिसाइलें... नॉर्थ कोरिया ने US को ललकारा!
AajTak
ईरान जंग के बीच उत्तर कोरिया ने एक दो नहीं पूरे 10 बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं हैं और पूर्वी सागर में सनसनी मचा दी है. इन मिसाइलों से अभी नुकसान की कोई खबर नहीं है. लेकिन इसे गंभीर भड़कावे की कार्रवाई मानी जा रही है. उत्तर कोरिया की ये मिसाइलें यूं तो दक्षिण कोरिया को ध्यान में रखकर दागीं गई हैं. लेकिन इसका संदेश ट्रंप को है.
ईरान की जंग से सुलग रहे पश्चिम एशिया में अभी शांति आई भी नहीं है कि युद्ध का एक और मोर्चा खुलता दिख रहा है. उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को ललकारते हुए समंदर की ओर 10 बैलेस्टिक मिसाइल फायर किए हैं. समंदर के किनारे ही उत्तर कोरिया और जापान स्थित है. दक्षिण कोरियाई सेना ने पत्रकारों को दिए एक संदेश में बताया कि यह प्रोजेक्टाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दूर समुद्र की ओर दागा गया. उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई.
उत्तर कोरिया की ओर से यह कदम तब उठाया गया है जब उत्तर कोरिया के 18 हजार सैनिक अमेरिकी सैनिकों के साथ मिलकर युद्ध अभ्यास कर रहे हैं. उत्तर कोरिया के इस कदम को जंग भड़काने वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ़्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ये लॉन्च दोपहर करीब 1:20 बजे प्योंगयांग के पास के सुनान इलाके से डिटेक्ट किए गए.
दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका और जापान के साथ जानकारी बारीकी से शेयर कर रहा है, जबकि साउथ कोरिया और अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियां इन मिसाइलों की खासियत और उड़ान की रेंज का एनालिसिस कर रही हैं.
इसमें कहा गया, "हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है और अतिरिक्त लॉन्च के खिलाफ कड़ी निगरानी रखते हुए, अमेरिका और जापान के साथ उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है।"
यह लॉन्च 27 जनवरी को हुए लॉन्च के 47 दिन बाद नॉर्थ कोरिया का पहला बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट था. यह इस साल नॉर्थ का तीसरा मिसाइल लॉन्च भी है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










