
पहलगाम हमले पर दिल्ली में गुस्सा, शुक्रवार को व्यापारियों ने किया बाजार बंद का ऐलान
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की मौत के विरोध और श्रद्धांजलि के तौर पर दिल्ली के व्यापारी 25 अप्रैल को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस बंद का समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों से शांतिपूर्वक बंद में शामिल होने की अपील की है. यह बंद एकजुटता और संवेदना का प्रतीक बताया गया है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने से देशभर में शोक और गुस्सा है. दिल्ली के व्यापारी समुदाय ने इस हमले के विरोध और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली व्यापार बंद का ऐलान किया है.
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस बंद का समर्थन करते हुए दिल्ली के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वो अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें और शांतिपूर्वक बंद में शामिल हों.
श्रद्धांजलि के तौर पर 25 अप्रैल को दिल्ली व्यापार बंद का ऐलान
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बंद विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि एक श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि यह वक्त देश के साथ खड़े होने का है और सभी व्यापारी भाई इस एकजुटता को दिखाएं.
कैट ने व्यापारिक संगठनों से बंद को सफल करने की अपील
चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने व्यापारियों से यह भी कहा कि बाजारों में सभी सुरक्षा उपाय अपनाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. कैट ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वो कानून व्यवस्था बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि बंद के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो. दिल्ली के कई प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने इस बंद को समर्थन दिया है और अपनी ओर से शांति और संयम बनाए रखने का संकल्प लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











