
'पहलगाम हमले के बाद भारत संभलकर प्रतिक्रिया दे, ताकि...', बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
AajTak
फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में जेडी वेंस ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत इस आतंकी हमले का ऐसा जवाब देगा, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की नौबत न आए. उन्होंने कहा कि हम ये भी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान, अगर वह किसी रूप में जिम्मेदार है, तो भारत के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में सहयोग करेगा.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ऐसा जवाब देना चाहिए जिससे क्षेत्रीय युद्ध की स्थिति न पैदा हो. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पाकिस्तान भारत के साथ सहयोग करेगा ताकि पाकिस्तान की जमीन से काम कर रहे आतंकियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में जेडी वेंस ने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत इस आतंकी हमले का ऐसा जवाब देगा, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की नौबत न आए. उन्होंने कहा कि हम ये भी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान, अगर वह किसी रूप में जिम्मेदार है, तो भारत के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में सहयोग करेगा.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, और इसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. बता दें कि जेडी वेंस और उनका परिवार हमले के दौरान भारत की चार दिवसीय यात्रा पर थे. हमले के तुरंत बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच, बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात की. रुबियो ने पाकिस्तानी अधिकारियों से जांच में सहयोग करने और तनाव कम करने के लिए काम करने को कहा था.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








