
पहलगाम हमला इंसानियत के खिलाफ, गुनहगारों को सजा मिलनी ही चाहिए... J&K असेंबली में पेश हुआ प्रस्ताव
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया. सभी विधायकों ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा.
पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया. सभी विधायकों ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा. केंद्र शासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एनसी नेता सुरेंद्र चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव में कहा गया कि यह सदन पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का पूर्ण समर्थन करता है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला विजिटर्स गैलरी में बैठक विशेष सत्र की कार्यवाही देख रहे थे. प्रस्ताव में कहा गया, 'यह सदन 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर किए गए बर्बर और अमानवीय हमले पर गहरा दुःख और पीड़ा व्यक्त करता है तथा इस जघन्य एवं कायराना कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है. इस तरह के आतंकवादी कृत्य कश्मीरियत के चरित्र, हमारे संविधान में निहित मूल्यों तथा एकता, शांति और सद्भाव की भावना पर सीधा हमला है, जो लंबे समय से जम्मू और कश्मीर तथा हमारे राष्ट्र की विशेषता रही है.'
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पेश प्रस्ताव में कहा गया, 'यह सदन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. हम उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्हें अपूरणीय क्षति हुई है और हम उनके दुख को साझा करने और उनकी जरूरत की घड़ी में उनका साथ देने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि करते हैं. यह सदन शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है, जिन्होंने पर्यटकों को बचाने का बहादुरी से प्रयास करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.'
सुरक्षा एजेंसियां चूक के लिए जवाबदेह
कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से हम स्तब्ध और दुखी हैं और इसकी निंदा करते हैं. पहली बार कश्मीर के लोगों ने आतंकवादी हमले के खिलाफ बंद का आह्वान किया. हम इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के सरकार के कदम की सराहना करते हैं. सभी दलों ने सरकार को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि हम उमर अब्दुल्ला सरकार पर सवाल नहीं उठा सकते क्योंकि कानून और व्यवस्था उसके अधीन नहीं है. सुरक्षा एजेंसियों को इस चूक के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र मेंनेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, 'हम उन लोगों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं, जो पर्यटक के तौर पर आए थे लेकिन यहां से उनके शव वापस गए. यह बहुत दुखद है. हम इसके खिलाफ एकजुट हैं. मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव लाया, हम उसका स्वागत करते हैं. आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए... अगर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन होता है, तो हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं और हम दे भी रहे हैं.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










