
पहलगाम हमलाः असदुद्दीन ओवैसी कैसे निकाल रहे पाकिस्तान के नापाक मंसूबे की हवा?
AajTak
पहलगाम की आतंकी वारदात के बाद से ही असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान पर हमलावर हैं. ओवैसी अपने तेवरों से किस तरह पाकिस्तान के नापाक मंसूबे की हवा निकाल रहे हैं?
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आतंकियों ने जिस तरह से धर्म पूछकर गैर मुस्लिमों की हत्या की, ओवैसी ने उसकी आलोचना करते हुए पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) से कर दी. ऐसे समय में जब कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान ग्रैंड ओल्ड पार्टी के लिए गले की हड्डी बन रहे हैं, ओवैसी के आक्रामक तेवर और हमले का अपना अंदाज ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की हवा निकाल दी है.
मुस्लिम पॉलिटिक्स का बड़ा चेहरा असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के परभणी में नए वक्फ कानून के खिलाफ रैली में पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का मानक समय भारत से आधे घंटे पीछे है लेकिन वास्तव में यह देश भारत से आधी सदी पीछे है. पहलगाम हमला बताता है कि आप आईएस से कम नहीं हैं. ओवैसी ने कहा कि हमारा सैन्य बजट आपके कुल बजट से ज्यादा है. वह (पाकिस्तान) कहता है कि हमारे पास परमाणु बम है. याद रखना चाहिए कि किसी देश में जाकर मासूम लोगों को मारेंगे, तो कोई भी देश चुप नहीं रहेगा. हुकूमत किसी की भी हो.
ओवैसी का ये बयान उस दिन आया, जब अपने कुछ वरिष्ठ नेताओं के बयान की वजह से कांग्रेस आलोचकों के निशाने पर थी. पार्टी को अपने नेताओं को यह निर्देश देना पड़ा कि पहलगाम पर कोई भी पार्टी लाइन से अलग बयान ना दे. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने तो समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान अगर यह कहता है कि हमले में उसका हाथ नहीं है, तो हमें उसकी बात मान लेनी चाहिए. इन सब के बीच ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाते हुए भारत के मुस्लिमों से संबंधित मुद्दों और पाक प्रायोजित आतंकवाद, दोनों को एक फ्रेम में लाने के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है.
यह भी पढ़ें: 'बचपने की बातें नहीं करना...', बिलावल भुट्टो के भड़काऊ बयान पर बोले ओवैसी
ओवैसी का ऐसा रुख यह भी नहीं है कि कोई पहली बार सामने आया हो. वह खुलकर पाकिस्तान की आलोचना करते आए हैं. पहले भी ओवैसी टू नेशन थ्योरी को भी खारिज कर चुके हैं, जो पाकिस्तान बनाए जाने का आधार भी है. इसमें कहा गया था कि हिंदू और मुस्लिम, दो बहुत अलग लोग हैं. उन्होंने साल 2023 में कहा था कि ऐतिहासिक रूप से यह एक देश था और दुर्भाग्य से विभाजित हो गया. ओवैसी ने तब के सभी नेताओं को बंटवारे का जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने अपनी किताब 'इंडिया विन्स फ़्रीडम' में लिखा है कि कांग्रेस के सभी नेताओं से कहा था कि देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए. बंटवारे के बाद मुस्लिम लीग के नेता पाकिस्तान चले गए और मौलाना आजाद जैसे नेता ही मुस्लिमों के प्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुए.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान IS आतंकियों से कम नहीं...', परमाणु हमले की धमकी पर भी आया ओवैसी का जवाब

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






