
'पहलगाम के अपराधियों को कटघरे में लाएं', US में जयशंकर ने PAK को घेरा, इजरायल-ईरान जंग पर भी हुई बात
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर का अमेरिका में चार दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया. क्वाड देशों के बीच खनिज संसाधनों की खोज, समुद्रों की निगरानी और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नई पहल का ऐलान हुआ.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं. आज (बुधवार) को क्वाड सम्मेलन में जयशंकर ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. उन्होंने मध्य पूर्व में ईरान और इज़रायल के बीच हुई जंग पर भारत का रुख़ साफ़ किया.
एस जयशंकर ने बताया कि ईरान-इजरायल के बीच जंग को लेकर उन्होंने अमेरिका के साथ अमेरिका की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.
उन्होंने बताया कि क्वाड देशों ने खनिजों को लेकर एक नई पहल की शुरुआत की है. इसके तहत जरूरी खनिजों को खोजा और निकाला जा सकेगा. साथ ही समुद्रों पर निगरानी में इजाफा किया जाएगा. समुद्र में चल रहे जहाजों की निगरानी के लिए एक नई मिशन की शुरुआत की जाएगी.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सभी देशों ने समुद्र के नीचे केबल कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा. ताकि बेहतर इंटरनेट और संचार सुविधा स्थापित किया जा सके.
उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों में क्वाड धीरे-धीरे और मज़बूत बन रहा है. इस साल के अंत में भारत में क्वाड देशों की बड़ी बैठक का आयोजन हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 'सबसे अहम स्तंभों में से एक हैं भारत-US के रक्षा संबंध', अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बोले जयशंकर

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










