
पहलगाम का बदला तभी पूरा होगा जब पाकिस्तान पर आर्थिक प्रतिबंध लगेंगे
AajTak
पहलगाम हमले के पीड़ितों के कलेजे को तभी ठंडक मिलेगी जब पाकिस्तान को आर्थिक पाबंदियों की पूरी मार झेलनी पड़े, और आतंकवाद के समर्थन से हमेशा के लिए तौबा करने को मजबूर होना पड़े.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाया जरूर है, लेकिन वो अब भी नाकाफी लगता है.
और, अगर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई होती है, तो उससे भी बहुत कुछ नहीं होने वाला है. पाकिस्तान में थोड़ी दहशत तो है ही, तभी तो भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की सूरत में जवाब देने की बात कही है.
खबर है कि पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण 24-25 अप्रैल को कराची तट पर किया जाएगा. भारत की जांच एजेंसियां घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं. और, खुफिया विभाग भी सतर्क है.
पाकिस्तान के खिलाफ जो कदम उठाये जायें, वे तब तक सख्ती से लागू किये जाने चाहिये जब तक वो आतंकवाद का समर्थन न देने के लिए मजबूर नहीं हो जाता - ये काम मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है.
पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब जब भारत ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. ऐसे समझिये कि भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़े युद्ध हो चुके हैं, लेकिन ये फैसला पहली बार लिया गया है, और माना जा रहा है कि पाकिस्तान की चुनौतियां बढ़ जाएंगी.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने कुछ कड़े कदम उठाये हैं

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











