
पहलगाम अटैक के बाद खौफ में पाकिस्तान... विदेश मंत्री कभी चीन तो कभी सऊदी अरब-ब्रिटेन से लगा रहे मदद की गुहार
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री को फोन कर मदद की गुहार लगाई है. डार ने सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी और अन्य क्षेत्रय समकक्षों को भी फोन कर इस स्थिति पर चर्चा की है.
पहलगाम अटैक के बाद भारत की ओर से सिंधु नदी समझौता सस्पेंड किए जाने पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. भारत की ओर से किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की संभावनाओं के बीच पाकिस्तान मदद के लिए पलक-छावड़े बिछाए हैं. ऐसे में वह कभी चीन की तरफ तो कभी सऊदी अरब और कभी ब्रिटेन की ओर देख रहा है.
इस तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री को फोन कर मदद की गुहार लगाई है. डार ने सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी और अन्य क्षेत्रय समकक्षों को भी फोन कर इस स्थिति पर चर्चा की है.
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी को फोन किया और मौजूदा स्थिति से उन्हें वाकिफ कराया. डार के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एकतरफा कार्रवाई और वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध किया. बयान में कहा गया कि डार ने भारत की एकतरफा कार्रवाई को खारिज करते हुए इसे पाकिस्तान के खिलाफ प्रोपेगैंडा बताया.
वहीं, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि यह फोन कॉल पाकिस्तान के अनुरोध पर किया गया था और इस मामले की निष्पक्ष जांच का समर्थन किया गया. उम्मीद जताई गई कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतें.
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया गया था.
पहलगाम अटैक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था. यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई. भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़ी जंग हो चुकी है लेकिन पहले कभी भी इस संधि को स्थगित नहीं किया गया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










