
पश्चिम बंगाल: सिंगूर के नर्सिंग होम में लटका मिला नर्स का शव, परिवार ने यौन उत्पीड़न-हत्या का लगाया आरोप
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में एक नर्स संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है. पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय नर्स का शव गुरुवार को एक नर्सिंग होम की तीसरी मंज़िल पर बने कमरे में छत से लटकता मिला.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक नर्सिंग होम में 24 वर्षीय नर्स का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला है. शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि सिंगूर स्थित नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल के एक कमरे में उसका शव छत से लटका हुआ पाया गया.
मृतक नर्स पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम की रहने वाली थी और उसने सिर्फ चार दिन पहले ही इस नर्सिंग होम में नौकरी शुरू की थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हम आगे की कार्रवाई करेंगे.”
पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग होम में चल रही अनियमितताओं का पर्दाफाश करने के कारण उसकी यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई. परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है.
आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी
दूसरी ओर, नर्सिंग होम प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि नर्स ने आत्महत्या की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. विपक्षी भाजपा और सीपीआई (एम) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि यह हत्या का मामला है. वहीं, स्थानीय टीएमसी विधायक और राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा है कि अगर पुलिस जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






