
पश्चिम बंगाल में एनआईए ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रामनवमी समारोह में की थी सांप्रदायिक हिंसा
AajTak
पश्चिम बंगाल में मार्च 2023 में रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. इस केस को 27 अप्रैल 2023 को एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया था. उस मामले से संबंधित साजिश में 11 अन्य आरोपियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च 2023 में पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित साजिश में 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारियां एनआईए द्वारा छह मामलों में 16 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के एक महीने से भी कम समय में हुई हैं. इस केस को 27 अप्रैल 2023 को एनआईए को स्थानांतरित कर दिया गया था.
ये सभी 11 आरोपी 30 मार्च 2023 को हावड़ा पुलिस आयुक्तालय के शिबपुर में राम नवमी मनाने के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल लोगों में से थे. जांच के दौरान एनआईए ने विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की थी.
यह भी पढ़ें- कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत गिरी, अब तक 9 लोगों की मौत
जांच के दौरान एनआईए ने अन्य बड़े खुलासे भी किए, जिसके परिणामस्वरूप ये गिरफ्तारियां हुईं. साथ ही 26 फरवरी 2024 को 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों की पहचान शमीम अहमद उर्फ नंगे, बलवंत सिंह, महमूद आलम, महफूज आलम उर्फ सोनू, शमशाद आलम उर्फ दानिश, मोहम्मद अली उर्फ सूरज, सलीम जावेद उर्फ जवाद, सरफराज आलम उर्फ लालन, फिरोज खान, मोहम्मद समीर के रूप में हुई है.
अंसारी उर्फ राज और शमशाद हुसैन उर्फ शमशाद अली उर्फ राजा. ये सभी हावड़ा के शिबपुर के रहने वाले हैं. 4 बाय लेन, पीएम बस्ती, शिबपुर, हावड़ा में हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर राज्य पुलिस ने शुरू में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल 2023 को रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित सभी मामलों को एनआईए को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. मामले में एनआईए अपनी जांच जारी रखे हुए है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






