
पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
AajTak
पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए निकाय चुनाव में बीजेपी की हार के बाद, प्रदर्शन को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था. इस बैठक में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी का शामिल न होना, चर्चा का विषय था.
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में, बीजेपी ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया था. समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी, अमित मालवीय, दिनेश त्रिवेदी समेत सभी मुख्य नेताओं ने शिरकत की. लेकिन टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर बैठक में मौजूद नहीं थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












