
पश्चिम बंगाल जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कल्याणी AIIMS के प्रोग्राम के बाद दक्षिणेश्वर काली मंदिर में करेंगी पूजा
AajTak
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने दोपहर 3:40 से 4:30 बजे तक का समय कल्याणी के एम्स अस्पताल के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए रखा है. इसके बाद वह फिर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कोलकाता हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी और शाम 5:15 बजे के आसपास वहां पहुंचेंगी.
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रही हैं. वह 30 जुलाई को कोलकाता पहुंचेंगी और 31 जुलाई को रवाना होंगी. बंगाल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू कल्याणी में एम्स (AIIMS) के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी.
इसके बाद वो शाम को ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर काली मंदिर में मां काली की आरती देखेंगी और पूजा-अर्चना करेंगी. फिर वो कोलकाता लौटकर राज भवन में रात बिताएंगी. अगली सुबह कुछ लोगों से मुलाकात के बाद वह कोलकाता से रवाना हो जाएंगी.
राष्ट्रपति का शेड्यूल सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जुलाई को दोपहर करीब 12:35 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरेंगी. इसके बाद वो भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के कल्याणी के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1:20 बजे बीएसएफ हेलीपैड पर उतरेंगी. दोपहर में वो कल्याणी में बीएसएफ ऑफिसर्स मेस में लंच करेंगी.
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने दोपहर 3:40 से 4:30 बजे तक का समय कल्याणी के एम्स अस्पताल के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए रखा है. इसके बाद वह फिर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कोलकाता हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी और शाम 5:15 बजे के आसपास वहां पहुंचेंगी. फिर सड़क मार्ग से वह दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाएंगी. राष्ट्रपति ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में आरती देखने और पूजा करने की इच्छा जताई है.
उनकी इच्छा के अनुसार इस ऐतिहासिक मंदिर में सभी तैयारियां की जा रही हैं. पूजा के बाद वो सड़क मार्ग से कोलकाता लौटेंगी और राज भवन में रात्रिभोज के बाद रात वहीं बिताएंगी.
अगले दिन का कार्यक्रम अगले दिन 31 जुलाई को राष्ट्रपति ने सुबह 9:20 से 9:50 बजे तक 30 मिनट का समय कुछ मुलाकातों के लिए रखा है. इसके बाद वह सुबह 10 बजे के आसपास राज भवन से कोलकाता हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











