
पश्चिम बंगाल का ये ड्राइवर 270 रुपये खर्चकर कैसे करोड़पति बन गया?
AajTak
पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्धमान जिले के रहने वाले शेख हीरा की की रातों-रात किस्मत ही पलट गई. सुबह उठकर शेख ने 270 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा और दोपहर तक करोड़पति बन गए.
कहावत है कि किस्मत रातों-रात बदल सकती है. पश्चिम बंगाल के एक एंबुलेंस ड्राइवर पर यह सटीक बैठ गई है. रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई और वह करोड़पति बन गया. हम बात कर रहे हैं पूर्वी बर्धमान जिले के रहने वाले शेख हीरा की, जिसने एक सुबह उठकर 270 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा और दोपहर तक वह करोड़पति बन गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












