
पशु शेड से 7 बकरियां चुरा ले गए चोर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
AajTak
ओडिशा के एक गांव से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की गिरफ्तारी एक पशु शेड से 7 बकरियां चुराने के आरोप में की गई है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है.
चोरी की अब तक हम कई तरह की घटनाएं सुनते आ रहे हैं. लेकिन ओडिशा के बोलनगीर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां चोर पशु शेड से 7 बकरियां चुरा ले गए. फिलहाल बकरियों के मालिक की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि ओडिशा पुलिस ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति सहित दो लोगों को ओडिशा के बोलनगीर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों की गिरफ्तारी एक गांव से 7 बकरियां चुराने के आरोप में की गई है. दोनों पर 28 जनवरी को एक व्यक्ति के पशु शेड से 7 बकरियां चुराकर छत्तीसगढ़ ले जाने का आरोप है.
यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत, वॉशरूम में महिलाओं का चोरी छिपे बनाता था वीडियो, हुआ गिरफ्तार
दोनों के पास से पुलिस ने बरामद की 3 बकरी
पटनागढ़ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सदानंद पुजारी ने कहा कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद, हमने एक विशेष टीम बनाई. जिसने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल दोनों को कोर्ट में भेज दिया गया है. साथ ही दोनों के पास से तीन बकरियों को बरामद कर लिया गया है.
इधर, मामले में बकरी के मालिक का कहना है कि उसकी कई बकरियां पशु शेड में रोज की तरह थीं. इसी बीच चोरों ने पशु शेड से 7 बकरियां चुरा ली. खोजबीन के बाद भी जब बकरियां नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दी गई. जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 बकरी भी बरामद की. हालांकि, अभी तक 4 बकरियां नहीं मिली हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









