
परीक्षा का समय और शिक्षा मंत्री जेल में... दिल्ली के इन 18 विभागों में अब कैसे होगा काम?
AajTak
दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद नंबर-2 की पॉजिशन रखने वाले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया है, जिसके बाद सरकार के विकास कार्यों पर असर पड़ना तय है. सारे अहम मंत्रालय सिसोदिया के पास हैं और उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और नए सेशन के एडमिशन होने हैं.
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली की AAP सरकार में सिसोदिया के पास आबकारी, शिक्षा और वित्त विभाग समेत 18 मंत्रालयों का जिम्मा है. ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने चुनौती और संभावित संकट बढ़ गया है. क्योंकि, दिल्ली में बच्चों के एग्जाम शुरू हो गए हैं. नए सेशन के एडमिशन होने हैं. बजट भी विधानसभा के पटल पर पेश किया जाना है और मंत्री सिसोदिया इन सबसे दूर रहेंगे.
बता दें कि दिल्ली सरकार में कुल 33 विभाग हैं और डिप्टी सीएम सिसोदिया के पास सबसे ज्यादा 18 विभाग का कार्यभार है. जबकि खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं है. इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल भेजे जा चुके हैं. ईडी ने 30 मई 2022 में सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. एक साल के अंदर केजरीवाल सरकार के दो मंत्री सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं. गिरफ्तारी के बाद से जैन के छह महत्वपूर्ण विभाग भी सिसोदिया के पास आ गए थे.
केजरीवाल के सामने बढ़ गईं चुनौती?
केजरीवाल सरकार में दोनों मंत्रियों के कामों की पार्टी खुलकर तारीफ करती आई है. आम आदमी पार्टी दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सफल संचालन को अन्य राज्यों के चुनाव प्रचार में गुड वर्क के रूप में गिनाती आई है. फिलहाल, दोनों बड़े मंत्रियों की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली में अपने शासन के एजेंडे को लागू करने के लिए कोई कद्दावर चेहरा नहीं है.
'दिल्ली सरकार को पेश करना है बजट'
केजरीवाल के लिए तत्काल चुनौती के रूप में बच्चों की परीक्षाएं और दिल्ली सरकार के बजट को निर्धारित तरीके से पेश करने को लेकर है. ऐसे में सरकार को सिसोदिया की जगह लेने वाले किसी नए नेता की तलाश करनी होगी. आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत अगले वित्त वर्ष के लिए दिल्ली सरकार का बजट पेश कर सकते हैं. आप के एक पदाधिकारी ने बताया कि चूंकि ऐसी संभावना थी कि उपमुख्यमंत्री को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है, ऐसे में गहलोत पिछले कुछ दिनों से बजट से संबंधित बैठकों में भाग ले रहे थे. गहलोत के 2023-24 का बजट पेश करने की संभावना है. इसे अगले महीने पेश किया जाना है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



