
परमबीर की चिट्ठी से महाराष्ट्र में गठबंधन 'डिरेल', संजय राउत बोले-हर सहयोगी को आत्ममंथन की जरूरत
AajTak
संजय राउत ने सभी सहयोगी दलों को आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सभी दलों को यह जांचना चाहिए कि क्या उनके पांव जमीन पर हैं या नहीं. मैंने पहले भी कहा था कुछ मामलों में राज्य सरकार को पहले से नजर रखनी चाहिए और कुछ अफसरों की भी निगरानी की जानी चाहिए.
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद राज्य की गठबंधन वाली सरकार डिरेल होती नजर आ रही है. एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन वाली एमवीए सरकार में उठापटक के आसार नजर आने लगे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शिवसेना के सांसद संजय राउत ने परमबीर सिंह की चिट्ठी विवाद को लेकर कड़े बयान दिए हैं. राउत ने सभी सहयोगी दलों को आत्ममंथन करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सभी दलों को यह जांचना चाहिए कि क्या उनके पांव जमीन पर हैं या नहीं. मैंने पहले भी कहा था कुछ मामलों में राज्य सरकार को पहले से नजर रखनी चाहिए और कुछ अफसरों की भी निगरानी की जानी चाहिए. सूबे के मुख्यमंत्री ने इस सरकार का सम्मान काफी मजबूती से बचाए रखा है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









