
पत्नी शराब पीकर घर आई तो नशे में बैठा पति भड़क उठा... उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर तोड़ा दम
AajTak
झारखंड के पलामू जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 22 साल की महिला शराब के नशे में घर आई तो पहले से नशे में धुत बैठा उसका पति भड़क उठा. वह पत्नी से झगड़ा करने लगा. इसी दौरान उसने पत्नी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
झारखंड के पलामू जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नशे में पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. यह मामला मेदिनीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर रामगढ़ थाना क्षेत्र के दाटम बड़ी झरिया गांव का है. यहां मामूली बहस ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की जान चली गई.
एजेंसी के अनुसार, मृतका की पहचान 22 वर्षीय शिल्पी देवी के रूप में हुई है. घटना सोमवार देर रात की है, जब शिल्पी के पति 25 वर्षीय उपेंद्र परहिया ने नशे में धुत्त हालत में अपनी पत्नी को जमीन पर पटककर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जांच में सामने आया है कि उपेंद्र परहिया देर शाम से ही घर पर शराब पीकर बैठा हुआ था. इसी दौरान शिल्पी भी शराब के नशे में घर पहुंची. उसे इस हालत में देखकर उपेंद्र भड़क उठा और उसने पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी कि वह नशे में क्यों है और कहाँ से आई है. पति-पत्नी के बीच यह तकरार कुछ ही मिनटों में खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: UP: सोयाबीन की सब्जी बनाने पर पत्नी की हत्या, नाराज पति ने ईंट से प्रहार करके बेरहमी से किया कत्ल
पुलिस के अनुसार, नशे में गुस्से से बौखलाए उपेंद्र ने पत्नी पर हाथ उठाना शुरू कर दिया. इस दौरान शिल्पी ने भी विरोध किया, लेकिन उपेंद्र ने आक्रोश में अचानक शिल्पी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई. चोट लगने से शिल्पी की हालत बिगड़ गई और मौके पर गिर पड़ी. घटना की जानकारी होने पर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिल्पी बेसुध पड़ी थी.
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शिल्पी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










