
पत्नी यानिका को कान से सुनाई नहीं दे रहा, पूरे शरीर में चोटें... विवेक बिंद्रा पर FIR में लगे हैं क्या-क्या आरोप
AajTak
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लाइफ कोच विवेक बिंद्रा बनाम संदीप माहेश्वर का विवाद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसी बीच विवेक बिंद्रा एक मामले में बुरे फंस गए हैं. उनके खिलाफ पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने व मारपीट का आरोप लगा है. नोएडा पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच में जुटी है.
इन दिनों मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी vs विवेक बिंद्रा का विवाद सुर्खियों में है. इसी बीच विवेक बिंद्रा एक मामले में बुरे फंस गए हैं. विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर 2023 को यानिका के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद ही विवेक ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी. इस मामले में विवेक के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर 2023 को यानिका से शादी की थी. शादी के ठीक आठ दिन बाद 14 दिसंबर को विवेक के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया, जिसमें आरोप है कि विवेक बिंद्रा ने पत्नी यानिका के साथ मारपीट की.
यह केस विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में दर्ज कराया. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बहन यानिका की शादी ललित मानगर होटल में 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी. विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी सेक्टर 94 में रहते हैं. विवेक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पत्नी के साथ नोंकझोंक करने नजर आ रहे हैं.
वैभव क्वात्रा ने कहा कि 7 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे बहनोई विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे. इस दौरान बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो विवेक ने बहन को कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज की. इसके बाद मारपीट की, जिससे यानिका के पूरे शरीर पर घाव हो गए. यानिका कानों से ठीक से सुन भी नहीं पा रही है. वह दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नोएडा 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया था केस
यह केस बीते 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया था, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ, जब विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद सुर्खियों में है. दो फेमस YouTubers के बीच विवाद सोशल मीडिया में छाया हुआ है. पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












