
पत्नी नहीं दे रही थी तलाक, CRPF जवान ने शूटरों को पैसे देकर चलवाई गोली और फिर...
AajTak
विनोद मोरे नाम का शख्स पत्नी से तलाक लेना चाहता था लेकिन पत्नी उसे तलाक देने को तैयार नहीं थी, यही वजह है कि पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने उसकी हत्या की साजिश रच दी. हत्या की सुपारी देने वाला पति विनोद मोरे महाराष्ट्र में सीआरपीएफ़ में तैनात है.
गुजरात के सूरत में बीते शनिवार की शाम को एक महिला पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चला दी थी, जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई थी, वो अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. अब एक हफ्ते से भी कम समय में पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए जो खुलासा किया है वो आपको हैरान कर देगा. पुलिस के मुताबिक इसमें उसके पति का ही हाथ है.
महिला पर फायरिंग करने के आरोप में सूरत पुलिस ने दो शूटर को गिरफ्तार किया है, जबकि उन्हें सुपारी देने वाले महिला के पति की गिरफ़्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. महिला का पति सीआरपीएफ में कार्यरत है. घायल महिला का इलाज सूरत के सिविल अस्पताल में चल रहा है.
बता दें कि शनिवार की शाम को करीबन पौने सात बजे सूरत के मानदरवाज़ा इलाक़े में रहने वाली महिला नंदा बेन मोरे के ऊपर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर जान से मार की कोशिश की थी. काले रंग की मोटर साइकिल पर आए दोनों हमलावर महिला को गोली मारकर मौक़े से फरार हो गए थे.
फायरिंग की खबर मिलते ही मौक़े पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए थे और गोली लगने से घायल हुई महिला को फौरन ही सूरत के अस्पताल में भर्ती करवाया था.
सूरत की सलाबतपुरा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं.
पुलिस दो शूटर को गिरफ़्तार कर चुकी हैं जिसका नाम रविंद्र रघुनाथ और नरेंद्र जाधव है. इन दोनों शूटर को महिला नंदा बेन के पति विनोद मोरे ने पिस्टल कारतूस और मोटर साइकिल दी थी. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि शूटरों की गोली से घायल हुई महिला नंदा बेन मोरे और उसके पति विनोद मोरे के बीच संबंध खराब थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











