
पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ रहने वाले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, प्रेमिका ने देखा था किसी और के साथ
AajTak
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur Uttar Pradesh) में प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड (suicide ) कर लिया. प्रेमिका से उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी. जब प्रेमिका नहीं मानी तो उसने खुद को गोली से उड़ा लिया.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले (Mirzapur Uttar Pradesh) के मड़िहान में लिव इन रिलेशनशिप (Live in relationship) में रहने वाले प्रेमी ने प्रेमिका के सामने ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या (suicide) कर ली. पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रेमिका ने प्रेमी को किसी और महिला के साथ होने की खबर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी. प्रेमी उसे रोकने के लिए कनपटी पर तमंचा लगाकर थाने न जाने के लिए धमकी दी. जब प्रेमिका अपनी जिद पर अड़ी रही तो प्रेमी ने उसके सामने ही खुद को गोली से उड़ा लिया.
जानकारी के अनुसार, यह मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव का है. वहां रामविलास बिंद पिछले दो साल से प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. रामविलास बिंद ने अपने घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर प्रेमिका के सामने खुद को गोली से उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी रामविलास के साथ गाड़ी में कोई महिला थी. इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ.
झगड़े के बाद प्रेमिका ने मड़िहान थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी. इसके बाद वह बाहर निकल गई. उसे मनाने के लिए पीछे-पीछे अपनी कार से रामविलास भी निकला. घर से 250 मीटर की दूरी पर वह कार से उतरकर प्रेमिका के सामने पहुंच गया. प्रेमिका से थाने न जाने की गुहार लगाई, लेकिन प्रेमिका जिद पर अड़ी रही. इसके बाद रामविलास ने अपने पास मौजूद अवैध तमंचा कनपटी से लगाकर खुद को गोली मारने की धमकी दी. मगर, इस पर भी प्रेमिका नहीं मानी.
यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर रात भर शव के साथ रहा शादीशुदा शख्स, हर कोई हैरान
बार-बार धमकी को अनदेखा करने पर रामविलास ने प्रेमिका के सामने ही खुद को गोली से उड़ा लिया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए. उन्होंने घटना की सूचना मड़िहान थाने में दी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मड़िहान शैलेश राय ने शव और पास में पड़े तमंचे को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पास में ही रो रही प्रेमिका को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
मृतक रामविलास अपनी पहली पत्नी और अपने परिवार को छोड़कर अलग अपनी प्रेमिका के साथ रैकरा गांव में नया मकान खरीदकर रह रहा था. मृतक की पहली पत्नी सोनभद्र की रहने वाली है. दो बेटे और एक बेटी है. वहीं साथ रह रही प्रेमिका गुर्जर के भी एक बेटी व एक बेटा है. मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश राय का कहना है कि प्रेमिका को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की जा रही है. घटना उसी के सामने हुई है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



