
'पत्नी और बेटियों के पास लौटने की खुशी थी...' कैद से रिहा इजरायली बंधक को नहीं पता था कि हमास ने उन्हें मार डाला
AajTak
एली शाराबी 491 दिनों तक हमास के बंधक रहे. उन्हें हमास ने रिहा कर दिया है, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि उनकी पत्नी और बेटियां हमास हमले में मारी गई हैं. परिवार उनकी कमजोरी को लेकर चिंतित है. रिहाई की बाद अब वह भावनात्मक संघर्ष से जूझ रहे हैं.
हमास की तरफ से रिहा किए गए तीन बंधकों में 52 वर्षीय एली शाराबी भी शामिल हैं. उन्हें हमास ने शनिवार को 491 दिनों की कैद के बाद रिहा किया. वह अब एक भावनात्मक संघर्ष से जूझ रहे हैं. रिहाई के बाद, उन्होंने इजरायली सैनिकों से कहा कि वे अपनी पत्नी और दो बेटियों से मिलने के लिए उत्सुक हैं. शाराबी को इस दुखद सच्चाई का पता नहीं था कि उनकी ब्रिटिश मूल की पत्नी ली एन और उनकी बेटियां नोया और येहल की 7 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी.
जब हमास ने इजरायल पर हमला किया था तब, हमास लड़ाकों ने नोवा म्यूजिक फेस्टिवल पर भी अटैक किया था और शाराबी का अपहरण कर उन्हें गाजा ले गए थे. रिहाई के बाद, हमास ने शाराबी को उनके भाई योसी की मौत के बारे में बताया, जिन्हें भी बंधक बना लिया गया था.
यह भी पढ़ें: गाजा पर ट्रंप के टेकओवर प्लान के बीच मिस्र ने इमरजेंसी में बुलाई अरब समिट, जानें पूरा एजेंडा
भाई-बहनों से मिले एली शाराबी
गाजा सीमा पर रेड क्रॉस को सौंपे जाने के बाद शाराबी अपने भाई-बहनों से मिले. वे कमजोर हालत में थे. उनके बहनोई स्टीव ब्रिसले दक्षिण वेल्स के ब्रिजेंड में रहते हैं. उन्होंने उनकी रिहाई पर खुशी जाहिर की और कहा कि उनकी सेहत पर असर पड़ा है. उन्होंने बीबीसी को बताया कि शाराबी की रिहाई पर वह "भावनाओं का पूरा पेंडुलम - खुशी और राहत से लेकर दिल के दर्द और बीच में सब कुछ" महसूस कर रहे हैं.
21 बंधकों की हुई रिहाई, 183 फिलिस्तीनी भी रिहा किए गए!

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










