
पति ने पत्नी के लिए ढूंढा नया प्रेमी! नए जोड़े ने की शादी
AajTak
एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहे शख्स के पास जिंदगी का एक साल बचा था. बीमारी के बारे में पता चलते ही उसने पत्नी से कहा तुम्हें फिर से किसी से प्यार करना चाहिए. कुछ समय बाद महिला की जिंदगी में उसके सहकर्मी की एंट्री हुई. महिला ने इस शख्स से पति की मौत के बाद शादी कर ली.
पति ने अपनी मौत से पहले पत्नी के लिए नया पार्टनर ढूंढने में मदद की. पत्नी ने अपनी किताब में ये खुलासा किया है. असल में पति को अपनी मौत का अंदेशा था क्योंकि वह जानलेवा बीमारी से जूझ रहा था. पत्नी ने इस आपबीती को 'Find a Place for Me' नाम की किताब में प्रकाशित किया है. किताब के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पूर्व पति और वर्तमान पति के साथ रिश्ते के लेकर कई बातें शेयर कीं.
डिएड्रे फगन (Deirdre Fagan) ने बताया कि जब उन्हें अपने पूर्व पति बॉब की बीमारी के बारे में पता चला था तो उनका दिल टूट गया था. डॉक्टरों ने कह दिया था कि बॉब के पास जीने के लिए केवल एक साल बचा है. बॉब एमायोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की बीमारी से से जूझ रहे थे, इस बीमारी में ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड की नर्व सेल्स प्रभावित होती हैं. उस समय बॉब की उम्र महज 43 साल थी.
'इनसाइडर' से बात करते हुए फगन ने कहा कि बॉब भले ही उनके तीसरे पति थे, लेकिन वे पहला सच्चा प्यार थे. उनसे मुलाकात यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बानी (University of Albany) में ग्रेजुएशन के दौरान हुई थी.
जब 2011 में बॉब की जानलेवा बीमारी के बारे में पता चला तो शादी को 12 साल बीत चुके थे. बीमारी के बारे में जानकर फगन बुरी तरह से टूट गईं. इसके ठीक अगले दिन बॉब ने फगन से कहा कि वह चाहते हैं कि तुम फिर से किसी और शख्स से प्यार करो.
बॉब ने उनसे कहा- मेरे साथ रिलेशनशिप में तुम खुश थी, इसलिए मैं चाहता हूं कि बच्चों और खुद की खातिर एक बार फिर से प्यार की शुरुआत करो.
यह सब सुनने के बाद फगन ने बॉब से शांत हो जाने के लिए कहा. फगन ने कहा कि वह उस समय उनकी बातें सुनने के लिए तैयार नहीं थीं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











