
पति को दूसरे मर्द के साथ ऐसी हालत में देखा, गुस्साई पत्नी ने लिया खौफनाक बदला
AajTak
हाल में एक महिला को जब अपने पति की ओर से धोखा और उसकी काली सच्चाई मालूम हुई तो उसने बदला लेने के फैसला किया. उसने जो किया वह उसके पति के लिए डरा देने वाला है.
दुनियाभर में शादीशुदा जोड़ों या गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड में अक्सर एक पार्टनर की ओर से धोखेबाजी के मामले खुलते हैं. ऐसे में धोखा खाए दूसरे साथी या तो रोना धोना करते हैं या फिर बदला लेना चाहते हैं. इस बदले में लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उसके बारे में अभद्र बातें लिखतें हैं या फिर उसके दोस्तों में उसके सीक्रेट्स का खुलासा कर देते हैं.
वहीं हाल में एक महिला को जब अपने पति की ओर से धोखा और उसकी काली सच्चाई मालूम हुई तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने बदला लेने की कसम खा ली.
30 साल की महिला ने रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उसने अपने पति को अपने ही घर के बाहर एक आदमी के साथ मेक आउट करते देखा था. ये हैरान करने वाला था क्योंकि वह अब तक उसे स्ट्रेट समझती थी. महिला ने बताया - जब वह अंदर आया तो मैंने उससे कुछ नहीं कहा और पूरी तरह साइलेंट रही. मैंने बस उसका पीछा करने शुरू कर दिया. इस दौरान मैंने अपने पति और उस दूसरे शख्स की कई जगह पर एक साथ कई तस्वीरें खींचीं ताकि मैं उन्हें सबूत की तरह पेश कर सकूं.
आखिरकार अपने गुस्से को लेकर वह एक दिन पति के दफ्तर ही पहुंच गई. यहां उसने सारे स्टाफ के सामने पति के मुंह पर ये सारे फोटो एक झटके से फेंके और गुस्से से पांव पटकती चली गई. महिला ने आगे बताया कि मेरी बाइसेक्शुअल बहन को जब ये पता चला तो उसने कहा कि तुम्हें उसे दफ्तर में बेइज्जत नहीं करना चाहिए था.
कई अन्य लोगों ने भी महिला के पोस्ट पर कहा - तुम कुछ ज्यादा ही ड्रामा कर दिया, इतनी जरूरत नहीं थी. एक अन्य ने लिखा- ऑफिस कोई रिलेशनशिप ड्रामा की जगह नहीं है, तुम गलत हो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











