
पति किसी और महिला संग नहीं करे बच्चे पैदा... इसलिए पत्नी ने लिया ये फैसला
AajTak
एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा है कि वह अपने पति की नसबंदी कराने जा रही है ताकि तलाक लेने की स्थिति में पति किसी और महिला के साथ बच्चे पैदा नहीं कर सके. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं.
एक महिला ने अजीब सी चाहत सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके बाद महिला को सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोल किया है. ये महिला दो बच्चों की मां है. उनकी चाहत है कि उनका पति अपनी नसबंदी (Vasectomy) करवा ले. ताकि अगर उनका पति से तलाक (Divorce) भी हो जाए तो वह किसी और महिला के साथ बच्चे पैदा न कर पाए. पति ऐसा करने के लिए राजी भी हो गया है.
'द सन' के मुताबिक, महिला ने अपना शॉर्ट वीडियो टिकटॉक (Tiktok) पर शेयर किया है. महिला का नाम निकोल है. वीडियो में उन्होंने लिखा है, 'लोग सोचते हैं कि मैं गलत हूं क्योंकि मैं किसी और महिला के साथ अपने पति के बच्चे नहीं चाहती हूं. महिला ने कहा है कि वह तीसरे बच्चे पैदा करने के बाद अपने पति की नसबंदी करा देगी.
'महिलाएं कहतीं- उनकी बॉडी, उनकी चॉइस'
उनके इस वीडियो पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है. वहीं कई यूजर्स ने उनके वीडियो पर भी कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा है, 'अगर महिला खुद चीटिंग करती है, खुद ही तलाक ले लेती है, ऐसे स्थिति में क्यों उनके पति को किसी और महिला के साथ बच्चे पैदा नहीं करने चाहिए. कई लोगों ने लिखा कि अगर यही बात कोई पुरुष, अपनी पत्नी को लेकर कहता तो महिलाएं कहतीं कि उनकी बॉडी, उनकी चॉइस.
यूजर्स के सवाल का दिया जवाब
वहीं एक शख्स ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कमेंट किया, 'हर कोई इतना क्रेजी नहीं हो सकता है', इस पर निकोल ने जवाब दिया, 'अगर आप किसी चीज पर विश्वास नहीं करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं हैं कि वह क्रेजी आइडिया है.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












