
पता चल गया नई Scorpio में N का असली मतलब, Anand Mahindra ने दिया ये जवाब
AajTak
महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो को कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. नई स्कॉर्पियो पांच ट्रिम्स Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में आएगी. इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है, और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.49 लाख रुपये है.
महिंद्रा की नई Scorpio-N इन दिनों Buzz of the Town बनी हुई है. हर तरफ बस इसी के चर्चे-इसी की बातें, लेकिन एक सवाल जिसने सबको परेशान कर रखा है, वो है कि नई एसयूवी के नाम में N क्यों लगाया गया है. इसे लेकर आनंद महिंद्रा ने लोगों से ट्विटर (Anand Mahindra Twitter) पर सवाल-जवाब किया और उन्हें कई मजेदार जवाब भी मिले, पर अब उन्होंने खुद ही इसका जवाब दे दिया है. जानें क्या कहा आनंद महिंद्रा ने...
N नहीं DNA है ये स्कॉर्पियो का आनंद महिंद्रा ने कई सारे ट्वीट करते हुए इस पूरे किस्से को बयान किया. महिंद्रा बोले- मैं खुश हूं कि मेरे सवाल पर इतने सारे लोगों ने जवाब दिया. साथ ही 'N'को लेकर बहुत सारी संख्या में लोगों ने अपनी धारणाएं बताई, कुछ ने इसके लॉजिक को सही से पकड़ा, लेकिन कोई भी सारी बातों को एक साथ नहीं रख पाया.
इसके साथ ही उन्होंने एक यूजर का जवाब भी शेयर किया. इसके बारे में महिंद्रा ने लिखा-मुझे ये जवाब पसंद आया. इसने N सफिक्स जोड़ने की हमारी अप्रोच को समझा है, लेकिन अभी भी सारी बातों को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
चांदना नाम की यूजर ने अपने जवाब में लिखा है- इस कार में स्कॉर्पियो के DNA को बरकरार रखा गया है. इसी के साथ डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी को असीमित स्तर तक ले जाकर इसे नई पीढ़ी की ऑथेंटिक SUV बनाया गया है.
आनंद महिंद्रा ने बताया N का असली मतलब आखिर में आनंद महिंद्रा ने नई Scorpio के N का असली मतलब बताया. उन्होंने लिखा- तो कहानी ये है कि Scorpio Classic को बरकरार रखा गया है, तो हम इस नए अवतार को किसी तरह अलग पहचान देना चाहते थे. इसलिए 'N' सफिक्स को जोड़ा गया जो असीमित क्षमताओं के साथ ओरिजिनल डीएनए को दिखाता है. और अगर कुछ लोग इसे ScorpioN भी बोलना चाहते हैं, तो हम बुरा नहीं मानेंगे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









