
पड़ोस वाली फूड शॉप में आते थे ज्यादा ग्राहक, चुपके से खाने में मिला दिया जहर, फिर...
AajTak
पड़ोसी की फूड शॉप पर अधिक ग्राहक आने से चिढ़े एक शख्स ने उसके यहां के खाने में खतरनाक कैमिकल मिला दिया जिससे कई लोगों की हालत खराब हो गई. मामला चीन का है.
कई बार लोग एक दूसरे से जलन के चलते कुछ ऐसा कर देते हैं कि किसी की जान पर बन आए. हाल में चीन के झेजियांग प्रांत में कुछ ऐसा ही हुआ जब एक खाने पीने की दुकान के मालिक को बगल की महिला दुकानदार से चिढ़ हो गई. दरअसल, बगल की दुकान में अधिक ग्राहक आने लगे थे. ऐसे मे दुकानदार ने कुछ ऐसा किया कि लोग उस दुकान पर आना बंद कर दें.
रोल्ड मीट केक खाकर बिगड़ी लोगों की हालत
एक दिन जब पड़ोस की दुकान में ली नाम का शख्स आया और उसने रोल्ड मीट केक खरीदकर खाया तो उसकी तबियत बिगड़ गई. देखते ही देखते वहां खाने वाले लगभग 9 लोगों के साथ ऐसा ही हुआ. उन्हें उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश होकर गिरने लगे.
खाने में मिलाया था इंडस्ट्रियल कैमिकल
खाने में जहर के संदेह में ली ने पुलिस को फोन किया तो पाया गया कि खाने में सोडियन नाइट्रेट डाला गया है. ये एक इंडस्ट्रियल कैमिकल है जिससे सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी जैसी चीजें होती हैं और कुछ मामलों में मौत भी हो जाती है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढना शुरू किया तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से मालूम हुआ कि ये काम बगल की दुकान वाले शख्स का है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पहले भी आए ऐसे मामले

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












