
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मचे सियासी घमासान पर भारत ने कही ये बात
AajTak
इमरान खान के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने इसे आर्टिकल 5 के तहत खारिज कर दिया था. इसके बाद इमरान खान ने राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश की थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को रद्द कर दिया.
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज हो गया है. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने के फैसले को रद्द कर दिया. ऐसे में अब इमरान खान सरकार के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. इन सबके बीच भारत ने पाकिस्तान के सियासी संकट को आंतरिक मामला बताते हुए इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है. हम इस पर कोई जवाब नहीं देना चाहते. लेकिन हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. दरअसल, बागची से इस्लामाबाद में चल रहे सियासी घमासान को लेकर सवाल किया गया था.
इमरान खान के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने इसे आर्टिकल 5 के तहत खारिज कर दिया था. इसके बाद इमरान खान ने राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश की थी. राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी थी. इसके बाद राष्ट्रपति ने पाकिस्तान में केयरटेकर सरकार बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी. लेकिन अब कोर्ट ने इमरान खान को झटका देते हुए उन्हें पीएम पद पर बहाल करने का आदेश दिया है. साथ ही 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने के लिए कहा है.
उधर, इमरान खान ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है. वे पार्टी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे. इमरान ने कहा कि वे शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, वे पाकिस्तान के लिए आखिरी गेंद तक लड़ाई जारी रखेंगे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










