
पड़ताल: 2000 के नोट लेकर निकले बाजार, जानिए किसने लेने से किया इनकार और किसने कहा- सब ले आओ
AajTak
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत बंद करने का फैसला किया है. इस पॉलिसी के तहत आरबीआई धीरे-धीरे 2000 के नोट बाजार से वापस ले लेगा. लेकिन आज तक के रिपोर्टर जब 2000 रुपये के नोट के साथ मार्केट पहुंचा, तो क्या नजारा दिखा जान लीजिए.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 2000 रुपये के नोट वापस लिए जाएंगे. केंद्रीय बैंक ने लोगों से कहा कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वो उसे 23 मई से लेकर 30 सितंबर के बीच एक्सचेंज करवा सकते हैं. 2000 के नोटों की विदाई के ऐलान के बाद गुलाबी नोट देखकर दुकानदार लाल हो रहे हैं. आरबीआई के ऐलान के बाद छोटे दुकानदार से बड़े विक्रेता दो हजार के नोट को लेने से बच रहे हैं. इसकी पड़ताल करने 'आज तक' ने दो हजार के नोट के साथ बाजार की नब्ज टटोली तो रियलिटी चेक में कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आई.
मेडिकल स्टोर्स, उदयगंज, लखनऊ
आज तक ने पड़ताल की शुरुआत की लखनऊ में उदयगंज में लाइन से बने मेडिकल स्टोर्स से की. यहां एक साथ 4 से 5 मेडिकल स्टोर बने हुए हैं. 'आज तक' एक आम आदमी की तरह गुलाबी नोट लिए मेडिकल स्टोर विक्रेता के पास पहुंचा और Paracetamol और एंटीबायोटिक लेने की मांग की जिस पर दुकानदार द्वारा पावर पूछी गई, लेकिन जैसे ही हाथ में गुलाबी नोट देखा देने से मना कर दिया.
आगे बढ़ने पर बचे हुए दुकानदारों ने भी मना किया, वजह पूछने पर कहा की कौन लंबी लाइन में लगकर नोट बदलवाएगा, इसलिए लेना ही नहीं है अब. जब कहा गया कि यह तो सरकारी ऑर्डर का उल्लघंन है, जिसमें दुकानदार नोट लेने से मना नहीं कर सकते तो जवाब में कुछ नहीं आया.
कुछ देर बाद 'आज तक' जब माइक आईडी के साथ वजह जानने पहुंचा तो कुछ दुकानदार शटर गिरा कर नौ दो ग्यारह हो गए, तो कुछ अलग अलग बहाने जैसे स्टॉक वाले नहीं ले रहे, बताने लगे.
जनरल स्टोर्स (परचून की दुकानें), हुसैनगंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











