
पठानकोट में 2 संदिग्ध गिरफ्तार, लोगों की सूचना पर आर्मी और पुलिस ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
AajTak
मंगलवार रात पुलिस और आर्मी को लोकल लोगों द्वारा सूचना मिली कि इलाके में दो संदिग्ध लोग घूम रहे हैं, जो लोगों से कुछ जगहों का पता पूछ रहे हैं और जिनकी बोली भी लोकल नहीं थी. इसके बाद आर्मी ने अपने महत्वपूर्ण संस्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.
पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए पंजाब के जिले पठानकोट में दो संदिग्धों के होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद पंजाब पुलिस और आर्मी ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें उन्हें सफलता मिल चुकी है. पंजाब पुलिस और आर्मी द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है. मंगलवार रात पुलिस और आर्मी को लोकल लोगों द्वारा सूचना मिली कि इलाके में दो संदिग्ध घूम रहे हैं, जो लोगों से कुछ जगहों का पता पूछ रहे हैं और जिनकी बोली भी लोकल नहीं थी. इसके बाद आर्मी ने अपने महत्वपूर्ण संस्थानों पर अलर्ट जारी कर दिया. और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. अंततः दोनों संदिग्धों को आर्मी ने खोज निकाला और अपनी गिरफ्त में ले लिया है. फिलहाल दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











