
पटौदी पैलेस में Saif Ali Khan संग Kareena Kapoor ने खेला बैडमिंटन, वीडियो Viral
AajTak
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन को खत्म करने के बाद करीना ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मौके की तलाश कर ली है. खान परिवार मिलकर पटौदी पैलेस में खुशनुमा और मस्तीभरा समय बिता रहा है. करीना ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह पति सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलती दिख रही हैं.
करीना कपूर खान इन दिनों मस्ती के मूड में चल रही हैं. सोमवार को करीना ने अपने पति सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर किया है. करीना और सैफ छुट्टियां मना रहे हैं. कुछ समय पहले ही दोनों साथ में पटौदी पैलेस रवाना हुए थे. इस ट्रिप पर उनके साथ उनके बेटे तैमूर और जेह अली खान भी हैं. अब करीना ने छुट्टियों से अपना पहला वीडियो शेयर कर दिया है.
इस वीडियो में करीना और सैफ ग्राउंड में बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं. फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन को खत्म करने के बाद करीना ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मौके की तलाश कर ली है. खान परिवार मिलकर पटौदी पैलेस में खुशनुमा और मस्तीभरा समय बिता रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना और सैफ चिल मूड में बैडमिंटन खेल रहे हैं.
करीना-सैफ ने खेला बैडमिंटन
वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, 'सोमवार को पति के साथ कुछ स्पोर्ट्स खेलते हुए. बुरा नहीं है.' इसके आगे उन्होंने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा को टैग करते हुए लिखा, 'अमु क्या तुम गेम के लिए तैयार हो?' इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने म्यूजिक आर्टिस्ट ए पी ढिल्लन का गाना समर हाई का गाना लगाया.
अमृता अरोड़ा ने करीना की पोस्ट पर कमेंट किया, 'हाहाहाहा, तुम हमारे साथ खेल सकती हो.' सैफ की बहन सोहा अली खान ने लिखा, 'मुझे अमृता के बारे में तो नहीं पता लेकिन मैं तैयार हूं.' वहीं सबा अली खान ने कमेंट किया, 'बहुत अच्छे.' फैंस भी सैफ और करीना के इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं. कुछ ने दोनों को कपल गोल्स बताया है.
करीना कपूर खान को पिछली बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया था. हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुआ. इस फिल्म में मोना सिंह, नागा चैतन्य और मानव विज भी नजर आए थे.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












