
'पटाखा' निक जोनस को मिस कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की थ्रोबैक फोटो
AajTak
रविवार 4 जुलाई को अमेरिका ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैंस को विश किया. साथ ही बताया कि वह अपने पति निक जोनस को मिस कर रही हैं. प्रियंका ने 4 जुलाई के सेलिब्रेशन की एक पुरानी तस्वीर अपनी स्टोरी पर शेयर की. इस तस्वीर में वह निक के हाथ को पकड़कर बैठी हुई हैं.
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में समय बिता रही हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में परिवार संग समय बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस लंदन पहुंच गई हैं. लंदन में उनके साथ उनके डॉग्स डायना, जीनो और पांडा हैं. ऐसे में प्रियंका लंदन में समर टाइम का लुत्फ उठा रही हैं. साथ ही वह कोरोना सेफ्टी को देखते हुए क्वारंटीन में हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












