
पटना में Allu Arjun के फैंस ने की हदें पार, लोग बोले- बिहार इज नॉट फॉर बिगिनर्स
AajTak
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा- द रूल' का ट्रेलर कल पटना के गांधी मैदान में एक बड़े लाइव इवेंट के जरिए रिलीज किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने शिरकत की. फैंस की दीवानगी का आलम ये था कि गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा- द रूल' का ट्रेलर कल पटना के गांधी मैदान में एक बड़े लाइव इवेंट के जरिए रिलीज किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने शिरकत की. फैंस की दीवानगी का आलम ये था कि गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
फैंस ने अपने चहेते सितारों को देखने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. हालत ये थे अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. सोशल मीडिया पर भी इसके कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
पटना के गांधी मैदान से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया. फैंस के जुनून का आलम यह था कि लोग मैदान में लगाए गए स्ट्रक्चर्स और बैरिकेड्स पर चढ़ गए. हालत को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा.
देखें वीडियो
आलम यह था कि फैंस अपने फेवरेट एक्टर अल्लू अर्जुन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस भी मौके पर तैनात थी.
हालांकि, अल्लू अर्जुन के स्टेज पर समय से न आने के कारण कुछ लोग नाराज हो गए और गांधी मैदान में चप्पल फेंकने लगे. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











