
पटना: गांजा पीने के लिए पिता ने नहीं दिए 100 रुपये, बेटे ने धारदार हथियार से काट दिया गला
AajTak
बिहार के पटना (Bihar Patna) के पास दानापुर क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने अपने पिता से गांजे के लिए 100 रुपये मांगे. पिता ने जब रुपये देने से इनकार कर दिया तो युवक ने धारदार हथियार से पिता का गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ की जा रही है.
बिहार की राजधानी पटना (Patna Bihar) से सटे दानापुर के फुलवारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बेटे ने अपने पिता से गांजा पीने के लिए 100 रुपये मांगे थे. पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी ने अपने पिता का बेरहमी से गला काट दिया. सूचना पर फुलवारीशरीफ थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स में भेज दिया. मृतक का नाम राजाराम चौहान और आरोपी बेटे का नाम धर्मवीर चौहान है.
जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे उसके पिता ने छुड़ाया था. उसी आरोपी बेटे ने अपने पिता की गला काटकर हत्या (Murder) कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्मैक और गांजा पीता है. पिता बार-बार मना करते थे, लेकिन वो नहीं मान रहा था. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
नशे की आदत की वजह से पिता-पुत्र में होती रहती थी कहासुनी
स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मपुर गांव के रहने वाले राजाराम चौहान काफी शालीन व्यक्ति थे. उनका बेटा धर्मवीर हमेशा नशा करता था. उसे नशे की लत ऐसी लगी थी कि वो छोड़ नहीं रहा था. इसे लेकर पिता पुत्र में कहासुनी होती रहती थी. गुरुवार की सुबह धर्मवीर ने अपने पिता से गांजा पीने के लिए 100 रुपये की मांग की. पिता के इनकार करते ही धर्मवीर गुस्से में आ गया और उसने धारदार हथियार से हमला कर पिता की हत्या कर दी.
वारदात के बाद गांव में पसरा मातम
फुलवारीशरीफ पुलिस के मुताबिक, आरोपी को लोगों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया था. सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रफीकुल रहमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धर्मवीर नशेड़ी था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और राजाराम के शव का पोस्टमॉर्टम (Post-mortem) हो रहा है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











