
पटना: एग्जीबिशन रोड में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल से 16 लोग गिरफ्तार
AajTak
गिरफ्तार लोगों मे 8 लड़कियां भी शामिल हैं. होटल को सील कर दिया गया है. छापेमारी का नेतृत्व सिटी एसपी अम्बरीष राहुल ने किया. लेकिन जिस गांधी मैदान थाना क्षेत्र में ये होटल है उसे सूचना नहीं दी गई.
पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एग्जीबिशन रोड स्थित होटल में छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. पिछले कई महीनों से इस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था. इस रैकेट में पटना के कई हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं, जिसकी जानकारी पुलिस के पास है, बिहार पुलिस जल्दी ही इस बारे में बड़ा खुलासा करने वाली है. पिछले दिनों पुलिस ने गर्दनीबाग इलाके से मीरा देवी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया था. सेक्स रैकेट में शामिल इस महिला की निशानदेही पर ही पुलिस ने होटल में छापेमारी की.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












