
पंजाब: DGP के बदलाव पर विपक्षी पार्टियों ने सीएम चन्नी और सिद्धू को घेरा
AajTak
पंजाब में रातों-रात डीजीपी बदले जाने के मामले को शिरोमणि अकाली दल की सहयोगी बहुजन समाज पार्टी ने दलित रंग देते हुए कहा कि जिन कार्यकारी डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पद से हटाया गया है वो दलित सिख चेहरे हैं, लेकिन जब से उन्हें पद पर बिठाया गया था तब से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उनके खिलाफ एक मुहिम चलाए हुए थे.
पंजाब में बीती रात कार्यकारी डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया. चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल से पंजाब की सियासत गरमा गई और अकाली-बीएसपी गठबंधन के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार को इस मुद्दे पर घेर लिया. इसी बीच पंजाब की कांग्रेस सरकार पर अकाली दल और उनकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी ने सबसे बड़ा हमला बोला .

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












