
पंजाब: हर बच्चा 'प्रिंस' जैसी किस्मत नहीं लाता... बोरवेल में गिरने वाले ऋतिक की कहानी
AajTak
पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरने की वजह से 6 साल के ऋतिक की मौत हो गई. आठ घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, उसे बोरवेल से बाहर भी निकाला गया, लेकिन अस्पताल में ऋतिक ने दम तोड़ दिया.
पंजाब के होशियारपुर के गदरीवाला गांव में बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की मौत हो गई. तमाम प्रयासों के बावजूद भी बच्चे को नहीं बचाया जा सका. करीब आठ घंटे तक NDRF, आर्मी और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. ऋतिक को उस बोरवेल से बाहर भी निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
प्रिंस के साथ क्या हुआ था?
अब पंजाब के इस हादसे ने 2006 की उस घटना को ताजा कर दिया है जब चार साल का प्रिंस एक 60 फीट गहरी बोरवेल में जा गिरा था. दोस्तों के साथ खेल रहा था, चेहू को पकड़ने का प्रयास था, लेकिन तभी वो अचानक से एक बोरवेल में जा गिरा. उस समय भारतीय सेना ने आगे आकर रेस्क्यू का जिम्मा संभाला था और 50 घंटे बाद प्रिंस का सफल रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू के दौरान तब समय-समय पर प्रिंस को बिस्किट से लेकर पानी तक पहुंचाया जा रहा था. उसे अंधेरे से डर ना लगे, इसलिए बोरवेल में लाइट तक का इंतजाम कर दिया गया था.
(गैटी इमेज)
प्रिंस की तो ऐसी किस्मत रही कि वो पचास घंटे फंसे रहने के बाद भी जिंदा बाहर निकाल लिया गया. लेकिन होशियारपुर के ऋतिक के साथ ऐसा नहीं हो पाया. उसे भी बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक अगर सिर्फ एक घंटा पहले उसे निकाल लिया होता, तो वो बच सकता था.
पंजाब में ऋतिक के साथ क्या हुआ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











