
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायकों को भी दिलाई जाएगी शपथ
AajTak
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली. आप ने इस बार भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था.
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से 22 मार्च तक चलेगा. आज ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ भी दिलाई जाएगी. 18, 19 और 20 तारीख को अवकाश रहेगा. 21 मार्च को विधानसभा स्पीकर का चुनाव होगा. शपथ ग्रहण के लिए सीनियर विधायक डॉक्टर इंद्रबीर निज्जर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है.
22 मार्च को इस वित्तीय वर्ष के लिए स्पलीमेंट्री बजट का आकलन पेश किया जाएगा. अगर 22 मार्च तक आम आदमी पार्टी सरकार वित्त मंत्री की नियुक्ति नहीं करती है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ही बजट आंकलन सदन में पेश कर सकते हैं.
पहली बार महिला स्पीकर मिलना संभव
विधानसभा का सेशन 3 दिन चलेगा. आज शपथ के बाद अगले 3 दिन छुट्टी रहेगी. उसके बाद 21 मार्च को स्पीकर का चुनाव किया जाएगा. इसी दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा. 22 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस को लेकर प्रस्ताव आएगा. इसी दिन मान सरकार के वित्त मंत्री 3 महीने का वोटर अकाउंट पेश करेंगे. पंजाब विधानसभा को पहली बार महिला स्पीकर मिलना भी संभव है. इनमें दूसरी बार आप विधायक चुनी गई सरबजीत कौर मानु और तलवंडी साबो से विधायक बनी प्रोफेसर बलजिंदर कौर का नाम शामिल हैं.
भगवंत मान ने बुधवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. भगत सिंह के गांव खटकर कलां में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली आप के तमाम नेता शामिल हुए. भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम बन गए हैं. कार्यकाल के हिसाब से वे पंजाब के 25वें सीएम हैं. मान संगरूर से दो बार के सांसद भी रहे हैं.
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली. आप ने इस बार भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











