
पंजाब में WhatsApp से दर्ज करा सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत, CM भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन का किया ऐलान
AajTak
Punjab News: पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया है कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. पंजाब के लोग WhatsApp पर भ्रष्टाचार की शिकायत भेज सकेंगे.
Punjab New CM Bhagwant Mann: पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया है कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. पंजाब के लोग अब WhatsApp के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सीएम मान ने कहा कि वह ईमानदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन रिश्वत लेने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम मान ने कहा, 23 मार्च को शहीद दिवस मैं हेल्पलाइन शुरू करूंगा जो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा. पंजाब में अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो मना न करें, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाकर उस नंबर पर भेज दें. मेरा कार्यालय जांच करेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
AAP नेता और नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कदम की कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने भी तारीफ की है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धू ने कहा कि यह पंजाब में नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











