
पंजाब में 190 करोड़ की हेरोइन पकड़ी तो निशाने पर गुजरात... केजरीवाल बोले- इस धंधे का मालिक कौन?
AajTak
दरअसल, पंजाब पुलिस ने रविवार को नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) के महलो बाइपास पर एक ट्रक को रोका और चेकिंग की. इसके टूलबॉक्स में 38 किलो हेरोइन बरामद की गई. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में 190 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई है. ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) में 190 करोड़ रुपए की 38 किलो हेरोइन बरामद होने के बाद राजनीति गरमा गई है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में इतने बड़े स्तर पर ड्रग्स कौन ला रहा है? इस धंधे का मालिक कौन है? उन्होंने पूछा कि ड्रग्स का धंधा टॉप के लोगों की मिलीभगत बिना संभव है?
दरअसल, पंजाब पुलिस ने रविवार को नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) के महलो बाइपास पर एक ट्रक को रोका और चेकिंग की. इसके टूलबॉक्स में 38 किलो हेरोइन बरामद की गई. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में 190 करोड़ रुपए कीमत आंकी गई है. ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने पूछताछ में कहा है कि वे ये हेरोइन गुजरात से लेकर आ रहे हैं. उन्हें इस काम का राजेश नाम के शख्स ने टास्क दिया था.
'मान के निर्देश पर नशा और अपराध मुक्त पंजाब बना रहे'
इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने दावा किया और कहा कि वह ड्रग्स के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्णायक जंग छेड़ने के आदेश दिए हैं. उसी के तहत पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और बड़ी कामयाबी हासिल की. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि ट्रक के टूल बॉक्स में हेरोइन का पैकेट छिपाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश जारी किए हैं. पंजाब के डीजीपी ने चेतावनी भी दी और कहा है कि असामाजिक तत्वों को राज्य छोड़ देना चाहिए या कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.
केजरीवाल बोले- देश के युवा को अंधकार में धकेल रहे....
इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के डीजीपी का ट्वीट रीट्वीट किया और हमला बोला. केजरीवाल ने लिखा- 'गुजरात में इतने बड़े स्तर पे ड्रग्स कौन ला रहा है? इस धंधे का मालिक कौन है? सोचिए कितना रोज बिना पकड़े निकल रहा होगा. क्या इतने बड़े स्तर पे ड्रग्स का धंधा टॉप के लोगों की मिलीभगत बिना संभव है? आप देश के युवा को अंधकार में धकेल रहे हैं.'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






