
पंजाब में सिर्फ रविवार को 3230 जगहों पर जली पराली, इस सीजन में 17 हजार से ज्यादा मामले
AajTak
पंजाब में इस सीजन में अब तक 17,403 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं इनमें से कल 78.25% यानी 13,617 मामले पिछले 8 दिनों में ही सामने आए हैं. 5 नवंबर को इस सीजन में एक ही दिन के रिकॉर्ड 3,230 घटनाएं दर्ज की गई हैं.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है तो वहीं पंजाब के कई शहरों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच पंजाब की भगवंत सरकार ने प्रदूषण से बचने के लिए कई गाइडलाइंस भी जारी की हैं. इसके अलावा लोगों से मास्क लगाने की अपील की भी की गई है. इस बीच पंजाब में पराली जलाई जाने की घटनाओं में तेजी देखी गई है. इस सीजन में पराली जलाने के कुल मामलों का 78 फीसदी बीते आठ दिनों में रिकॉर्ड किया गया है.
पंजाब में इस सीजन में अब तक 17,403 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं इनमें से कल 78.25% यानि 13,617 मामले पिछले 8 दिनों में ही सामने आए हैं. 5 नवंबर को इस सीजन में एक ही दिन के रिकॉर्ड 3,230 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि हरियाणा में रविवार को सिर्फ 109 जगह ही पराली जलाई गई है.
पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, खेतों में पराली जलाने की 3,230 नई घटनाओं के बाद इस सीजन में अबतक पंजाब में कुल 17,403 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में पराली जलाने की घटनाएं इस मौसम में कुल घटनाओं का 56 फीसदी हैं.
रोज 10 'सिगरेट' पीने को मजबूर हम! दिल्ली-NCR की जहरीली हवा को कितना खतरनाक बता रहे डॉक्टर्स
हालांकि इस साल 15 सितंबर से 5 नवंबर तक दर्ज की गई पराली जलाने की घटनाओं की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज की गई 29,400 से 41 फीसदी कम हैं. पंजाब में साल 2021 में इस दौरान कुल 28,792 घटनाएं सामने आई थीं.
5 नवंबर को पराली जलाने की 3,230 घटनाएं

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






