
पंजाब में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, बाप-बेटे समेत चार गिरफ्तार
AajTak
पंजाब में पुलिस ने एक बड़े नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर बाप-बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थे. 'खुफिया जानकारी के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है.'
पंजाब पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और बाप-बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.
पाकिस्तान से था सीधा संपर्क
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक DGP गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थे. इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'खुफिया जानकारी के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है.'
तस्कर ऐसे चढ़ें पुलिस के हत्थे
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के तरनतारन रोड निवासी सुखविंदर सिंह और उसके बेटे नवजोत सिंह, अमृतसर के छेहर्टा निवासी अनीकेत और तरनतारन के शेरों गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











